फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of cheating retired chief manager of Rs 8.27 lakh arrested

Panchkula News: रिटायर्ड चीफ मैनेजर से 8.27 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating retired chief manager of Rs 8.27 lakh arrested
पंचकूला। रिटायर्ड चीफ मैनेजर को पेन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर खाते 8.27 लाख रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनु कुमार पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन का रिमांड लिया है। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदार ने व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया था। इसके बाद पैसे मनु के क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी लेकर मनु के खाते से पैसे निकाल लिए। मनु के पास से 10 क्रेडिट कार्ड मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी जवाहर लाल बागडी ने दी शिकायत में बताया कि वह चीफ मैनेजर के पद से रिटायर्ड है। 27 जनवरी 2023 को शाम करीब साढ़े 7 बजे उनके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उनका एसबीआई का खाता बंद हो जाएगा। उसके लिए पेन कार्ड को अपडेट किया जाए। आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेज कर अपडेट करने को कहा। लिंक पर क्लिक किया तो उनके पेन कार्ड की डिटेल मांगी गई। उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी और एप को उसी समय बंद कर दिया। इसी दौरान उनके पास एसबीआई बैंक की तरफ से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह एसबीआई बैंक कर्मचारी है और कहा कि आपके बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनका बैंक की तरफ से खाता फ्रीज कर दिया गया है। उन्हें बताया गया कि आपके बैंक खाते से 3-3 लाख रुपये की दो वार 2,27,398 रुपये की एक ट्रांजेक्शन हुई है। इसके तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि कुल 827398 रुपये की उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed