{"_id":"672a8af1661a082c56061f79","slug":"accused-arrested-in-bike-theft-case-13-motorcycles-recovered-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12155-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
चोरी का आरोपी बरामद मोटरसाइकिलों के साथ।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बाइक चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मौलीजागरां निवासी रोहित के रूप में हुई है। पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पड़ताल के दौरान अलग-अलग स्थानों से 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी से पंजाब और हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत लोगों को वापस दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सोनू पुत्र राजेन्द्र चौहान वासी मौलीजागरां बाइक पर 20 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे सर्कल पार्क सेक्टर-5 पंचकूला गया था। उन्होंने मोटरसाइकिल को पार्क के गेट के सामने खड़ा किया था। जब कुछ देर बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। इस संदर्भ में पीड़ित ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। इसमें आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को दो नवंबर को सेक्टर-5 सर्किल पार्क से गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उसको जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पार्क और घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था।