{"_id":"6a5005c5cd5e2623e30fbb53","slug":"accused-arrested-for-theft-after-breaking-car-window-on-morni-road-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138519-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी रोड पर कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी रोड पर कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को बनाता था निशाना, चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी रोड पर कार का शीशा तोड़कर मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 27 मई 2026 को चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ मोरनी जा रहे थे। इस दौरान बुर्ज कोटिया गांव के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार का चालक साइड का शीशा टूटा मिला और उसमें रखे दो मोबाइल फोन तथा अन्य सामान गायब था।
शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अमरावती चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सावर अली उर्फ टोली निवासी पिंजौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी बंद पड़े मकानों और सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।