फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested for cheating in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of sending abroad
पंचकूला। पुलिस चौकी अमरावती के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने विदेश भेजने व सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल किशोर महादेव कॉलोनी पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया हैै। पुलिस के अनुसार 13 नवंबर 2017 को शिकायतकर्ता महेश कुमार पंचकूला निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कमल किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो उसे विदेश भेजने के नाम पर करीब 6 लाख रुपये लिए थे। काफी दिन बीतने के बाद आरोपी उसके घर पहुुंचा और बताया कि आपका काम विदेश में नहीं बन रहा। इसके बाद आरोपी कमल किशोर शिकायतकर्ता सेे मिला और स्वयं को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताया। उसने कहा कि आपकी सरकारी नौकरी लगवा देते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी से कहा कि उसकी उम्र 45 वर्ष हो चुकी है। अब नौकरी नहीं मिलेगी। इस पर आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा आपने पैसे फूफा से लिए हैं, आपके फूफा के बेटे को नौकरी लगवा देते हैं। इसके लिए एक लाख रुपये और लगेगा। इस प्रकार आरोपी ने झांसा देकर शिकायतकर्ता से करीब छह लाख रुपये ठग लिए। पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed