{"_id":"690de5463f639d49b30da6cc","slug":"accused-arrested-for-breaking-into-house-and-stealing-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129158-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पिंजौर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया घरेलू सामान बरामद किया है।
आरोपी की पहचान राहुल (23), निवासी मौलीजांगरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 27 अक्टूबर को पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उसका परिवार घर पर नहीं था। उस दौरान किसी अज्ञात ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
शिकायत मिलने पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया और जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर को आरोपी को टी-पाॅइंट टिपरा, कालका से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अगले दिन आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सैमसंग एलईडी टीवी सहित अन्य घरेलू सामान बरामद किया जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।