फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   accused arrest in gagandeep murder case panchkula

पंचकूलाः बहन के अवैध संबंधों का पता लगने पर किया गगनदीप का कत्ल, आरोपी संदीप गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Aug 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
accused arrest in gagandeep murder case panchkula
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के गेट के समीप रविवार सुबह एनआरआई के बेटे गगनदीप बेदी (37) की हत्या कर फरार हुए आरोपी संदीप को पुलिस ने बठिंडा के रामपुराफूल से अरेस्ट कर लिया है। संदीप ने कबूला कि गगनदीप के उसकी बहन से संबंध थे, इसीलिए उसने उसकी हत्या की। संदीप ने बताया कि 27 जुलाई को बहन उसके रिश्तेदार की बेटी को साथ लेकर जीरकपुर पहुंची थी।
विज्ञापन


जीरकपुर स्थित एक होटल में गगनदीप और उसकी बहन पूरी रात साथ रहे। बहन के वापस घर लौटने पर उसने रिश्तेदार की बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वे दोनों जीरकपुर गई थीं। रिश्तेदार युवती ने बताया कि होटल के कमरे में उसकी बहन के साथ एक सिख युवक ठहरा था। उसने संदीप को युवक की कद काठी की जानकारी दी। इसके बाद संदीप को गगनदीप सिंह पर शक हुआ।
विज्ञापन


क्योंकि जीरकपुर के पास पंचकूला में उनका जानकार गगनदीप सिंह ही रहता था। गगनदीप सिंह भी तीन वर्ष पूर्व बठिंडा के गांव रामपुराफूल में हत्यारोपी संदीप के घर के समीप ही रहता था। दोनों में भाई जैसा रिश्ता रहा था। मंगलवार को संदीप को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में गगनदीप को बहन के साथ देखा

बहन के होटल में ठहरने का पता लगने पर संदीप तीन दिन पहले रिश्तेदार को उनकी बेटी सहित जीरकपुर लेकर पहुंचा। वे तीनों उसी होटल में पहुंचे, जहां संदीप की बहन ठहरी थी। संदीप ने होटल प्रबंधन की मदद से वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। तो बहन के साथ होटल में गगनदीप दिख गया। इसके बाद उसने गगनदीप सिंह की हत्या करने की ठान ली।

मनीमाजरा से दो सौ रुपये में खरीदा दरात
संदीप सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद रिश्तेदार और उनकी बेटी को वापस बस से घर भेज दिया और खुद ऑटो में सवार होकर मनीमाजरा पहुंचा। यहां से उसने दो सौ रुपये में नारियल काटने वाला दरांत खरीदा। इसके बाद वह बैग में डालकर गगनदीप सिंह के सेक्टर-24 स्थित घर पहुंचा और किसी काम से आने की बात कहकर वहीं रुक गया। रात में वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। रविवार सुबह उसने गगनदीप से कहा कि वह उसे जीरकपुर तक छोड़ आए। गगनदीप उसे अपनी कार में जीरकपुर छोड़ने सुबह चल दिया।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास संबंधों के बारे में पूछा
संदीप ने कार के ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पहुंचने पर गगनदीप सिंह से पूछा कि क्या तुम्हारे और मेरी बहन के बीच कुछ चल रहा है। गगनदीप साफ मुकरते हुए बोला कि तुम्हारी बहन मेरी बहन जैसी है। फिर संदीप ने पूछा कि क्या वह उसकी बहन के साथ होटल में गया था। गगनदीप ने इनकार कर दिया। इसके बाद संदीप ने बताया कि वह सीसीटीवी में उसे और बहन को साथ में देख चुका है। इस पर गगनदीप घबरा गया।

सिगरेट का कश लगाते ही दरांत से गर्दन पर किया पहला वार

माहौल को हल्का करने के मकसद से गगनदीप ने संदीप से कहा कि चलो सिगरेट पीते हैं। ऐसा कहकर उसने ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे के गेट के समीप कार रोक ली। संदीप ने कहा कि वह सिगरेट नहीं पीता। लेकिन गगनदीप के कहने पर उसने सिगरेट जलाकर उसे दे दी। गगनदीप सिंह जैसे ही सिगरेट का कश लगाकर दूसरी तरफ घूमा, संदीप ने बैग से तेजधार दरांत निकालकर उसकी गर्दन के पीछे वार कर दिया। लहूलुहान गगनदीप कुछ दूर भागा और कार के पास गिर गया।

वह खड़ा होकर फिर भागा तो संदीप ने दूसरा वार उसकी बाजू पर किया, जो कटकर अलग हो गई। फिर गगनदीप सिंह स्टेडियम के गेट के समीप दौड़ने लगा। लेकिन संदीप ने एक के बाद एक करीब 15-20 वार गगनदीप की दोनों बाजुओं समेत सिर और चेहरे पर किए। इससे गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौका-ए-वारदात पर मौजूद कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास करने लगे तो हाथ में खून से सना दरांत पकड़े हुए संदीप ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया।

हत्यारोपी संदीप को अरेस्ट कर लिया गया है। पूछताछ में उसने वारदात का कारण गगनदीप सिंह के उसकी बहन से संबंध होना बताया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
- प्रदीप कुमार, एएसआई एवं सेक्टर -21 चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed