फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   accident in morni

मोरनी में सड़क किनारे खड़ी कार खाई में गिरी

Mon, 16 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident in morni
accident in morni
मोरनी से पंचकूला जा रहे मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूड़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार लुढ़ककर गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी। इस कारण जानमाल का नुकसान भी टल गया और कार में सवार तीनों दोस्त सकुशल बच गए।
विज्ञापन

मौके से मिली जानकारी के अनुसार कैथल से दोस्तों के साथ मोरनी घूमने आए सुनील व उसके 2 दोस्त कार से उतरकर मौसम का आनंद उठा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी की अपने आप खाई की ओर लुढ़कने लगी। बताया कि उन्होंने अपनी कार को रोकते समय हैंड ब्रेक का इस्तेमाल अच्छे तरीके से किया था लेकिन पता नहीं किस कारण कार लुढ़कने लगी। इसके बाद तीनों दोस्तों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास करते हुए उन्होंने टायरों के नीचे पत्थर लगाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी लुढ़कते हुए लगभग 100 फुट गहरी खाई में चली गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, इलाके के ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि कहीं कार को खाई में किसी सोची-समझी साजिश के तहत तो नहीं गिराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए बाहरी लोग शरारत कर देते है जिससे मोरनी की छवि बिगड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed