फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Computer teacher dies inside car in Sector-11 market under suspicious circumstances

हादसा : संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-11 बाजार में कार के अंदर कंप्यूटर शिक्षक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accident: Computer teacher dies inside car in Sector-11 market under suspicious circumstances
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित मार्केट में कंप्यूटर टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर मौत हो गई। मृतक की पहचान कदम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-11 मार्केट में कार के अंदर एक व्यक्ति मृत दिखा। मार्केट के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच, सीआईए सेेक्टर-26, और सेक्टर-5 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद पंचकूला एसीपी विजय नेहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंद कार का दरवाजा खोलकर कंप्यूटर टीचर की बॉडी निकाली। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि टीचर की लाश को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि गाड़ी में मृत मिले व्यक्ति की पहचान कदम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिक्षक मनसूरपुर यमुनानगर का रहने वाला था। गाड़ी के अंदर मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। पहचान के बाद व्यक्ति के फोन से उनके परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed