फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ACB caught ASI red handed while taking bribe of Rs 2 lakh

Panchkula News: एएसआई को दो लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
ACB caught ASI red handed while taking bribe of Rs 2 lakh
पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो हेड क्वार्टर ने अंबाला के महेशनगर में तैनात एक एएसआई को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पंचकूला के मौली गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी अंबाला के महेश नगर थाना में तैनात है। गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस थाना रायपुररानी को दे दी गई है। आरोपी को आज अंबाला अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई पर अंबाला की आर्थिक अपराध शाखा में 2018 में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें धारा 467 और 468 हटाने के एवज में एएसआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता अंबाला के शाहपुर निवासी सोहन ने शिकायत में बताया था कि उसके रिश्तेदार के नाम एफआईआर दर्ज थी। उसमें से आइपीसी हटाने के नाम पर एएसआई ने पैसों की मांग की थी। इसके बाद उसने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को दी।
विज्ञापन


सिविल कपड़ों में थी एसीबी की टीम, पैसे लेने के बाद पकड़ा

सूत्रों की माने तो एएसआई को पंचकूला अंबाला के बॉर्डर स्थित मौली गांव में रिश्वत का पैसा देने के लिए बुलाया। इसके बाद मिठाई की दुकान पर दोनों की कुछ देर बातचीत हुई। कुछ दूरी पर एसीबी की टीम भी सिविल कपड़े में खड़ी थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने एएसआई को पैसा दिया कि एसीबी ने एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 2018 में अंबाला में छह लोगों के खिलाफ पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की एवज में लोगों से लाखों रुपये लेकर पैसा दोगुना या तिगुना करने या फिर उसके बदले में जमीन देने का लालच दिया था। शिकायतकर्ता अंबाला का रहने वाला था और उसने करीब 11 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में कंपनी के मालिकों के विश्वास में आकर जमा करवाए थे। इसके बाद आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed