फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP will announce candidates from Jalandhar and Ludhiana on 16th

Panchkula News: आप जालंधर और लुधियाना से 16 को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Thu, 11 Apr 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
AAP will announce candidates from Jalandhar and Ludhiana on 16th
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए दो और सीटों पर 16 अप्रैल को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा जिंदाबाद, जालंधर व लुधियाना की सीट पर पार्टी 16 अप्रैल को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी इससे पहले पंजाब की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं, लेकिन जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था, जिसे भाजपा ने इसी सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया। यही कारण है कि जालंधर सीट के लिए भी आप को नए सिरे से उम्मीदवार की तलाश करनी पड़ी और पार्टी ने अब नए प्रत्याशी का नाम फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन

लुधियाना से पार्टी हिंदू चेहरे एवं इंडस्ट्रियलिस्ट को चुनाव मैदान में उतार सकती है, क्योंकि यहां शहरी व बाहरी वोट अधिक हैं। पार्टी इसी वोट को साधने का प्रयास करेगी। जिस तरह से पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था, उसे देखते हुए यह भी चर्चा है कि इन दो सीटों पर भी विधायकों को भी मौका दिया जा सकता है। हालांकि उम्मीदवारों के संबंध में फाइनल पत्ते तो पार्टी की तरफ से ही 16 अप्रैल को ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पहली सूची में पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था। इसमें संगरूर से खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खडूर साहिब से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को टिकट दी गई थी। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट से पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कर्मजीत सिंह अनमोल को टिकट दी गई थी। दूसरी सूची में पार्टी ने कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए दो बार विधायक रहे डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से और आनंदपुर साहिब सीट से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग को टिकट दी थी। अब जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों का एलान होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में पड़ते हैं 9 विधानसभा क्षेत्र
जालंधर एससी आरक्षित सीट है और इसमें 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आप ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। वहीं लुधियाना की बात करें तो 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां 9 विधानसभा क्षेत्रों में से 8 पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed