फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP will also be responsible for spoiling the atmosphere due to UCC: Congress

Panchkula News: यूसीसी से माहौल खराब होने की जिम्मेदार आप भी होगीः कांग्रेस

Thu, 29 Jun 2023 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
AAP will also be responsible for spoiling the atmosphere due to UCC: Congress
यूसीसी पर भाजपा का समर्थन करने के लिए आप की निंदा की
विज्ञापन

बाजवा और राजा वड़िंग ने आप पर साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को सैद्धांतिक समर्थन देने पर, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि यूसीसी की आड़ में भाजपा की केंद्र सरकार 2024 के आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक एजेंडा लागू कर रही है और आप इसका समर्थन कर रही है।
बाजवा और राजा वड़िंग ने कहा कि यूसीसी को लोगों पर कभी नहीं थोपा जाना चाहिए क्योंकि भारत का संविधान विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों की विविधता और व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी लागू होता है तो अल्पसंख्यक समुदायों को इसका सामना करना पड़ेगा। बाजवा ने कहा कि यूसीसी लागू करने से देश का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है और इसके नतीजों के लिए आम आदमी पार्टी भी जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूसीसी के जरिये भाजपा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से निपटने में अपनी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा हिंसा प्रभावित मणिपुर में शांति बहाल करने में नाकाम रही है। इस बीच, 2024 के आम चुनाव से पहले अपने वोट बैंक को मजबूत करने के एजेंडे के साथ, भाजपा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। इससे बहुसंख्यक समुदाय के कुछ वर्ग भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि सिख बहुल राज्य पंजाब आप को इतने बड़े जनादेश के साथ सत्ता में लेकर आया। आप ने यूसीसी पर अंतिम निर्णय लेते समय पंजाबियों को विश्वास में लेने की कोशिश नहीं की। जिस तरह से आप निरंकुश तरीके से इतने महत्वपूर्ण फैसले लेती है, उससे पता चलता है कि आप लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन नहीं करती है।


आप को भाजपा की ‘बी टीम’ क्यों न कहेंः बाजवा
बाजवा ने आप से सवाल किया कि उसे भाजपा की ‘बी टीम’ क्यों नहीं कहा जाना चाहिए, जबकि वह अपने बॉस भाजपा की लाइन पर चल रही है? उन्होंने कहा कि इससे पहले अगस्त 2019 में आप ने केंद्र सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था, जब भाजपा ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था लेकिन अब आप संघवाद पर कटाक्ष कर रही है। आप ने सीएए पर भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कभी भी शाहीन बाग नहीं गए, जहां सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।


आप ने इसलिए दिया भाजपा को समर्थनः बाजवा
बाजवा ने कहा कि आप ने यूसीसी पर यह रुख तब अपनाया जब भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में कथित ‘प्रशासनिक और वित्तीय’ अनियमितताओं का विशेष ऑडिट कराने का फैसला किया। इसके अलावा कथित शराब घोटाले की जांच भी चल रही थी। जाहिर है कि इस समर्थन के पीछे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का मकसद खुद को बचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed