फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP leader could not meet Naudip Kaur, jail administration did not allow

नौदीप कौर से नहीं मिल पाए आप नेता, जेल प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
AAP leader could not meet Naudip Kaur, jail administration did not allow
चंडीगढ़। पंजाब की मुक्तसर निवासी और श्रम कार्यकर्ता नौदीप कौर से करनाल जेल में मिलने पहुंचे आम आदर्मी पार्टी (आप) के नेताओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। करनाल जेल प्रशासन ने आप के नेताओं को जेल में बंद नौदीप कौर से मिलने की इजाजत नहीं दी। आप नेताओं ने जेल प्रशासन के इस फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने हरियाणा में आतंरिक आपातकाल की स्थिति होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विपक्ष की उप नेता सर्वजीत कौर माणुके और पार्टी के युवा मोर्चा के सह-अध्यक्ष अनमोल गगन मान करनाल जेल में नौदीप कौर से मिलने पहुंचे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। आप नेताओं ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गलत तर्क देकर नौदीप कौर से मिलने से रोका गया। आप नेताओं ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने आंतरिक आपातकाल का माहौल बना दिया है। नौदीप कौर से न मिलने देने के लिए जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं और मिलने से रोकने के लिए उचित तर्क नहीं दिए गए। उनके द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बावजूद हरियाणा पुलिस यह कह रही थी कि कोविड के कारण मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आप नेताओं ने कहा कि पंजाब की बेटी को पिछले 30 दिनों से करनाल जेल में रखा गया है। नौदीप को हिरासत में लिए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद भी अपने गृह राज्य के सीएम को उनकी कोई परवाह नहीं है। हम कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील कर रहे हैं कि वे हरियाणा में अपने समकक्ष मनोहर लाल से बात करें और नौदीप कौर को तुरंत रिहा करने की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed