फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was cheated of Rs 4 lakh in the name of getting him a job

Panchkula News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे चार लाख

Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 4 lakh in the name of getting him a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख ठगी करने का मामला सामने आया है। अभयपुर निवासी मनोहर कुमार शिकायत पर सेक्टर-19 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनोहर ने बताया कि जुलाई 2023 में ठग ओम प्रकाश ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम चार लाख की डिमांड की थी। इसके बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार लिए। इसके बाद 3 अगस्त 2023 को एक लाख रुपये और इसके बाद फिर से एक लाख रुपये ले लिए। डिस्पेंसरी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुल चार लाख ले लिए और नौकरी भी नहीं दिलाई।


इसके बाद ठग ओम प्रकाश के कहने पर फिर से 50-50 हजार दो बार में दिए। कुछ दिन बाद फिर से एक लाख ले लिए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि सेक्टर-6 प्रधान चिकित्सक अधिकारी से नौकरी के लिए बात हो गई है और कुछ दिन में तुम्हारा ऑफर लेटर आ जाएगा। 1 जनवरी 2024 को जब उसने सेक्टर-26 डिस्पेंसरी चलने को कहा तो चाय पिलाकर घर भेज दिया। इस पर ठगी का शक होने पर सेक्टर-26 डिस्पेंसरी इंचार्ज को जाॅइनिंग लेटर दिखाया तो उसने बताया कि यह फर्जी है। इसके बाद आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। कई महीने बीतने के बाद आरोपी ठग के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed