फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was attacked with a sharp weapon, referred to PGI

Panchkula News: युवक पर तेजधार हथियार से हमला, पीजीआई रैफर

Sun, 17 Aug 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon, referred to PGI
पंचकूला। सेक्टर-14 में शुक्रवार देर रात युवकों के दो गुटों में पहले बहसबाजी हुई और इसके बाद पत्थरबाजी और तेजधार हथियारों के हमले में बदल गई। इस झगड़े में गांव रैली निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ पर तेजधार हथियार से वार किया गया, जिससे हाथ में गहरा घाव हो गया। घायल राजू को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे 8 से 10 युवक सेक्टर-14 में मौजूद थे। तभी रास्ते में जाते दूसरे युवकों की बाइक उनसे टच कर गई। इसको लेकर दोनों गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक युवक ने राजू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में राजू का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


वारदात की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। फिलहाल घायल युवक राजू के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। सेक्टर-14 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed