फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man was murdered in Kalka, his body was found soaked in blood in the room

Panchkula News: कालका में युवक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Thu, 11 Sep 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in Kalka, his body was found soaked in blood in the room
कालका। नगर परिषद के वार्ड-2 के टिब्बी मोहल्ला में बुधवार को कमरे में एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कालका निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मृतक परवाणु में नौकरी करता था और मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। बुधवार सुबह कपड़े सुखाने छत पर गई मकान मालिक की बहू आरती ने जब कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो कुलदीप औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने पति को तुरंत इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी आशीष कुमार, थाना प्रभारी कमलजीत सिंह और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मौके से तवा और टूटी बोतल बरामद

पुलिस को घटनास्थल से रोटी बनाने वाला तवा, टूटी शराब की बोतल और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। शक गहराता जा रहा है क्योंकि कुलदीप के साथ कमरे में रहने वाले तीन अन्य किराएदार घटना के बाद से गायब हैं। बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ उसके रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन


सिर और गले पर वार के निशान

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर और गले पर गहरे चोट के निशान हैं, जैसे किसी तेजधार हथियार से वार किया गया हो। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मोबाइल डंप और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी खंगाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है और मृतक के साथ रहने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

-कमलजीत सिंह, एसएचओ कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed