फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man jumped into a canal due to money transactions

Panchkula News: पैसों के लेन-देन के चलते युवक ने नहर में छलांग लगाई

Tue, 29 Jul 2025 09:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a canal due to money transactions
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पैसों के लेन-देन के चलते एक युवक की ओर से पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। गोताखोरों की ओर से युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल सकी है। युवक की पहचान 42 साल के शंकर निवासी गोपाल कालोनी पटियाला के तौर पर हुई है। गोताखोर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज के मुताबिक भाखड़ा नहर में छलांग लगाने वाला शंकर वहीं युवक है, जिसने कोरोना काल में सन्नौर रोड स्थित सब्जी मंडी में लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल पुलिस मुलाजिम की मदद की थी। गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में कफ्र्यू पास मांगने पर भड़के कुछ निहंग सिंहों ने तलवारों से हमला करके एक एएसआई का बायां हाथ कलाई से काट कर अलग कर दिया था।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि शंकर अपने भांजे के साथ भाखड़ा नहर के पसियाना पुल पर आया था। बहाने से वह नीचे उतरा और फिर नहर में कूद गया। मामा को डूबता देखकर भांजा भी कूदा, लेकिन मामा को बचा नहीं पाया। भांजा बाद में नहर से बाहर निकल आया। एएसआई जगतार सिंह के मुताबिक शंकर का किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसके कारण उसने नहर में छलांग लगाई है। फिलहाल शंकर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed