{"_id":"686c1ded6f5481474e095fb9","slug":"a-young-man-died-after-falling-into-a-canal-while-taking-a-selfie-search-for-the-girl-continues-panchkula-news-c-59-1-asr1001-113071-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेल्फी लेते नहर में गिरे युवक \nकी मौत, युवती की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेल्फी लेते नहर में गिरे युवक की मौत, युवती की तलाश जारी
Tue, 08 Jul 2025 12:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पानी के तेज बहाव के चलने नहर किनारे एक युवक और युवती को सेल्फी लेना भारी पड़ा। युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी और युवती की तलाश में गोताखोर नहर का चप्पा चप्पा छान रहे हैं।
मरने वाले युवक की पहचान जालंधर स्थित रामा मंडी के गुरु नानकपुरा की गली नंबर सात निवासीस हरप्रीत सिंह के बेटे करणवीर सिंह के रूप में हुई है। लापता युवती अमृतधारी है और उसकी पहचान शहीद भगत सिंह नगर जिला स्थित गांव राहों के मोहल्ला पाहरा सिंह निवासी गुरजीत सिंह की बेटी जसमीत कौर के रूप में बताई है। दोनों परिवारों के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि करणवीर सिंह और जसमीत कौर स्कूटर से अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को श्री हरि मंदिर साहिब और गुरुद्वारा शहीदां साहिब में माथा टेका था। इसके बाद वह अपने स्कूटर पर सवार होकर अमृतसर से निकल गए। रास्ते में सुल्ताविंड रोड पर नहर किनारे फोटो खींचनी शुरू कर दी थी। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही वर्षा के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। दोनों ढलान वाली जगह पर रुककर सेल्फी ले रहे थे कि दोनों का पैर फिसला और दोनों नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
शनिवार की शाम गोताखोर तो पहुंच गए, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण राहत कार्य ज्यादा देर नहीं हो पाया। सोमवार शाम को पुलिस ने करणवीर का शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद किया, जहां उसका पैर फिसला था। जसमीत की तलाश अभी तक जारी है। लोगों ने बताया कि करणवीर वहीं पानी के तेज बहाव में फंस गया और जसमीत को पानी अपने साथ बहाकर ले गया। पुलिस ने करणवीर की जेब से स्कूटर की चाबी बरामद की है।