{"_id":"68ed259e01195b9e7f0418ac","slug":"a-snatcher-snatched-a-gold-earring-from-a-womans-ears-and-fled-the-incident-was-captured-on-cctv-panchkula-news-c-60-1-abr1001-100700-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला के कानों से सोने की बाली छीन झपटमार फरार, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला के कानों से सोने की बाली छीन झपटमार फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
Mon, 13 Oct 2025 09:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। सुंदर नगरी में एक बाइक सवार झपटमार पैदल जा रही महिला के कान से सोने की बाली झपट कर फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में महिला का कान बुरी तरह से जख्मी हो गया।
सुंदर नगरी निवासी मधु शर्मा गली में जा रही थी कि इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार व्यक्ति ने चलते हुए बाइक से ही महिला के एक कान की बाली झपट ली और फरार हो गया। शोर मचाने पर जब तक लोग घरों से बाहर आए तब तक उक्त व्यक्ति वहां से ओझल हो गया। महिला ने बताया कि एक बाली की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी।
वहीं, दूसरी तरफ गली नंबर 6 में महिला, रेशमा से बाइक सवार झपटमार पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन व एक हजार की नकदी के अलावा घर की चाबियां थी। यह महिला घर के नजदीक की हलवाई की दुकान से खरीदारी करने आ रही थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन झपटमारों का अभी पता नहीं चला है।