फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A retired officer was duped of Rs 36 lakh on the pretext of providing him shares in a hotel business.

Panchkula News: होटल कारोबार में शेयर दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से 36 लाख की ठगी

Sat, 29 Nov 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A retired officer was duped of Rs 36 lakh on the pretext of providing him shares in a hotel business.
पंचकूला। होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेंद्र सिंह से 36.61 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह सेक्टर-4 निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी अजय गर्ग और उनकी पत्नी पूनम गर्ग ने उन्हें 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। शिकायत के अनुसार सुरेंद्र सिंह एक परिचित प्रीतम सलूजा के माध्यम से दोनों से मिले। आरोपियों ने खुद को नामी होटल कारोबारी बताते हुए निवेश के लिए भरोसा जीता और होटल का दौरा करवाकर दस्तावेजों पर साइन करवा लिए। सुरेंद्र सिंह ने 17 जून 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच बैंक के माध्यम से 1.27 करोड़ रुपये अजय गर्ग और उनकी कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन


दस्तावेज न मिलने के बाद नया प्लान
पैसे मिलने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे। एमसीए पोर्टल बंद होने, ऑडिटर अनुपलब्ध और कागज कंसलटेंट के पास होने के बहाने शेयर नहीं दिए गए और कंपनी रिकॉर्ड में नाम जोड़ा नहीं गया। इसके बाद आरोपियों ने 50 प्रतिशत शेयर का नया प्रलोभन देकर फिर से निवेश के लिए प्रेरित किया। व्हाट्सएप पर भेजे दस्तावेजों को बाद में नकार दिया गया और मूल कागजात नष्ट कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा लौटाने के नाम पर फिर ठगी
आरोप है कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच 90.39 लाख वापस किए गए लेकिन यह भी नया जाल था जिससे सुरेंद्र सिंह और अधिक निवेश करते रहें। इसके बाद वेंडर पेमेंट और क्लियरेंस जैसे बहाने बनाकर उनसे और पैसा लिया गया। शिकायत के अनुसार अब तक 36.61 लाख रुपये बकाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed