{"_id":"67e5a6a969dc9d43b2096db3","slug":"a-police-officer-was-duped-of-rs-16-lakh-67-thousand-in-the-name-of-sending-his-son-abroad-panchkula-news-c-87-1-pan1009-120909-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पुलिस अफसर से 16 लाख 67 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पुलिस अफसर से 16 लाख 67 हजार रुपये ठगे
Fri, 28 Mar 2025 12:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बेटे को विदेश भेजने के नाम 16 लाख 67 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मोगीनंद गांव निवासी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने बताया कि चार आरोपी राजेश कुमार, रेनू, रूपेश और निधि ठाकुर ने विदेश भेजने के लिए विश्वास जीता और फिर जालसाजी कर बड़ी रकम हड़प ली।
पुलिस मुख्यालय में तैनात सब-इस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि फरवरी 2024 में इलाज के लिए डिस्पेंसरी गया था। जहां उनकी मुलाकात फार्मासिस्ट हरपाल से हुई। इस दौरान हरपाल सुरेश से बच्चों के कॅरिअर के बारे में बात करने लगा और उसने पुलिस अधिकारी के बेटे को विदेश भेजने की बात करने लगा। उसने कहा कि उसका दोस्त राजेश बच्चों को विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का काम करता है।
उसके कहने पर जब आरआर इंटरनेशनल जलबेड़ा रोड स्थित कार्यालय में गया तो पहले से मौजूद रूपेश शर्मा गांधी नगर गुजरात, रेनु पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी दुर्गा नगर और निधि ठाकुर मिले। इसके बाद उन्होंने विदेश भेजने के लिए 34 लाख की डिमांड की। उनकी बातों पर भरोसा होने पर पहले छह लाख दिए। इसके बाद फिर से 10 लाख 67 हजार बताए खाते में डाले। रुपये भेजने के बाद वीजा नहीं भेजा और फिर से बचे हुए रुपये की डिमांड करने लगे। ठगी की शक होने पर शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।