फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A person who cheated by posing as a policeman and showing fake Google Pay entries has been arrested

Panchkula News: पुलिसकर्मी बनकर फर्जी गूगल पे एंट्री दिखाकर ठगी करने वाला व्यक्ति काबू

Wed, 23 Jul 2025 09:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 23 Jul 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
A person who cheated by posing as a policeman and showing fake Google Pay entries has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुक्तसर। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने फर्जी गूगल पे एंट्री दिखाकर गिद्दड़बाहा के दुकानदार से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह व्यक्ति खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताते हुए लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था।

डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि गुरविंदर सिंह निवासी गिद्दड़बाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह हुस्नर चौक में मोबाइल एसेसरी की दुकान करता है। उसके पास एक व्यक्ति खाकी पैंट व टी-शर्ट पहनकर आया था। जिसकी टी-शर्ट पर पंजाब पुलिस का लोगो लगा था। उसने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताते हुए उससे 3000 रुपये नकद मांगे और बदले में दुकानदार को गूगल पे के माध्यम से राशि देने को कहा गया। ऐसे में दुकानदार ने उस व्यक्ति को 3000 रुपये नकद दे दिए पर उस व्यक्ति ने फर्जी गूगल पे एंट्री दिखा दी। लेकिन दुकानदार के बैंक खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिस पर पुलिस ने करनैल सिंह उर्फ दीप जिला मानसा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी पहले भी कुछ जगहों पर इसी तरह से ठगी कर चुका है। उन्होंने बताया कि करनैल सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ के दौरान उससे और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed