फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A glimpse of women power at the Saras Mela, women became self-reliant with the help of a group.

Panchkula News: सरस मेले में महिला शक्ति की झलक, समूह की मदद से बनी आत्मनिर्भर

Thu, 20 Nov 2025 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of women power at the Saras Mela, women became self-reliant with the help of a group.
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में चल रहा सरस मेला लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मेले में देशभर से आए कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीएस) और ग्रामीण उद्योगों के स्टॉल्स ने हस्तशिल्प, हथकरघा, गृह-उद्योग उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आगंतुकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

हस्तशिल्प, हथकरघा, ऑर्गेनिक व घरेलू उत्पाद, लोकनृत्य और देशी व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। मेले में आजीविका मिशन की महिलाओं ने अपने उत्पाद बेचकर आर्थिक लाभ कमाया और आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार किया।
विज्ञापन


प्रियंका की मेहनत रंग लाई
पिंजौर के गांव जटवाला की महिला प्रियंका ने समूह से 1 लाख का लोन लेकर वूलन स्वेटर और बेबी सेट बनाने का काम शुरू किया। मेहनत और लगन से तैयार किए उत्पादों को उन्होंने मेले में स्टॉल लगाकर बेचा। प्रियंका ने अच्छी कमाई की और अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। स्थानीय लोग और मेले में आए ग्राहक उनके बनाए समान की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण माजरा की महिला ने बनाई पहचान
पानीपत के गांव ब्राह्मण माजरा की महिला ने समूह से 50,000 का लोन लेकर कॉस्मेटिक और गारमेंट का काम शुरू किए। उन्होंने समय पर लोन चुका दिया। शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन मेहनत और ग्राहकों के भरोसे से उनकी स्थिति मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि इस काम ने उन्हें आर्थिक आजादी और सामाजिक पहचान दी और अन्य महिलाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।


सुमन का बेकरी व्यवसाय
कालका निवासी सुमन ने समूह से 1.5 लाख का लोन लेकर बेकरी व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद मेहनत और लगन से वह अपने व्यवसाय में सफल हुई और अब आत्मनिर्भर बन गई हैं। सुमन ने कहा कि महिलाओं को अपने हौसले और मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए जिससे कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता और मेहनत की सराहना लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed