फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A fraudster arrested in the name of providing cheap car

Panchkula News: सस्ती गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगने वाला काबू

Sat, 27 Sep 2025 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Sep 2025 05:56 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने सस्ती गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले विनायक भाटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप है और उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं।

विज्ञापन
A fraudster arrested in the name of providing cheap car

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सिटी पुलिस ने सस्ती गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनायक भाटिया के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शहर के सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया हुआ है। पुलिस के पास उसके खिलाफ शिकायतों का ढेर लगा हुआ है।


अरविंदर सिंह निवासी गली नंबर 14 कोर्ट हरनाम दास सुल्तान विंड रोड ने पुलिस को बताया कि वे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का कारोबार करते हैं। उनकी मुलाकात विनायक भाटिया निवासी प्रताप बाजार अमृतसर के साथ हुई थी। विनायक ने उसे बताया था कि वह श्रीराम फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है। अरविंदर सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में उन्हें गाड़ी खरीदनी थी। विनायक कहने लगा कि उनकी कंपनी ने फाइनेंस वाली गाड़ियां उठाईं हैं। कंपनी इन गाड़ियों को कम दाम पर बेच रही है। मारुति सुजुकी की एस क्रॉस गाड़ी का रेट छह लाख रुपये है जिसे उनकी कंपनी 4.30 लाख रुपये में दे रही है। विनायक ने उनसे गाड़ी दिलाने का वादा कर 3 लाख 87 हजार 650 ले लिए लेकिन गाड़ी नहीं दिलवाई। उन्हें पता चला है कि विनायक किसी भी कंपनी में मैनेजर नहीं है। जांच के बाद 20 जून को थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया। इससे पहले भी विनायक के खिलाफ धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वह जेल में भी जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed