फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A day later, fetus found again in the toilet of civil hospital, woman absconds without discharge

लापरवाही : एक दिन बाद फिर नागरिक अस्पताल के टायॅलेट में मिला भ्रूण, बिना डिस्चार्ज महिला फरार

Tue, 21 Nov 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
A day later, fetus found again in the toilet of civil hospital, woman absconds without discharge
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के टॉयलेट में एक दिन बाद फिर भ्रूण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार को इमरजेंसी के महिला टाॅयलेट में नवजात बच्ची का शव मिला था। अभी तक यह मामला सुलझाया नहीं जा सका है। अब गायनी वार्ड के टॉयलेट में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले में वार्ड में तैनात डॉक्टरों समेत अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। भ्रूण वार्ड में दाखिल एक महिला का बताया जा रहा है। पेट में दर्द होने की वजह से महिला को रविवार देर रात गायनी वार्ड में भर्ती किया गया था। वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन महिला को आराम नहीं मिला। दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो महिला टॉयलेट गई। इस दौरान उसका गर्भ गिर गया। इसके बाद महिला बिना डिस्चार्ज हुए अस्पताल से फरार हो गई।
टॉयलेट में भ्रूण की जानकारी मिलते ही स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश माेदी ने बताया कि महिला आठ से दस हफ्ते की गर्भवती थी। उसे लगातार दर्द हो रहा था। इसलिए उसे वार्ड में भर्ती किया गया था। भर्ती करने के बाद उसका इलाज किया जा रहा था। इसके बाद लापरवाही के कारण वह टॉयलेट में भ्रूण गिरने के बाद डिस्चार्ज हुए बिना चली गई है। डॉक्टरों से इस बारे में जानकारी की गई है। महिला को फोन कर और उसके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है। एमडीसी थाना के जांच अधिकारी रवि दत्त ने बताया कि हमें अस्पताल से सूचना मिली थी कि बाथरूम में भ्रूण मिला है। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नवजात की मौत मामले में रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में शनिवार को टॉयलेट में नवजात बच्ची की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को रिकार्ड दिया गया है। इसमें मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे और गायनी वार्ड के रिकार्ड को भी दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं नवजात का पोस्टमार्टम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed