{"_id":"68fba4d23c7865ad6b04d29b","slug":"a-couple-sold-their-6-month-old-child-for-180-lakh-to-buy-drugsmamta-woke-up-two-months-later-and-filed-a-police-complaint-to-get-her-child-back-panchkula-news-c-82-1-spkl1051-100681-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा: ढाई महीने बाद जाग गई ममता, थाने पहुंची मानसा की पहलवान; फिर आया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा: ढाई महीने बाद जाग गई ममता, थाने पहुंची मानसा की पहलवान; फिर आया नया मोड़
Sat, 25 Oct 2025 03:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:09 PM IST
सार
मानसा के बुढलाडा निवासी एक दंपती ने ढाई माह पहले अपने छह महीने के बच्चे को बेच दिया था। अब दंपती ने अपना बच्चा वापस लेने के लिए पुलिस के पास अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
बच्चे को गोद लेने का दावा करने वाला परिवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में नशे का दंश मासूमों पर भी कहर ढा रहा है। बुढलाडा वासी एक दंपती ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया।
ढाई महीने बाद मां की ममता जागी और पछतावा होने पर दंपती ने अपने बच्चे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी है।
वहीं इनसे बच्चा लेने वाले दंपती ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

चिट्टे के आदी हैं पति-पत्नी
गांव अकबरपुर खुडाल के संदीप सिंह और गुरमन कौर चिट्टे के आदी हैं। दंपती ने बताया कि उन्हें रतिया के किसी व्यक्ति ने बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया था। दोनों बुढलाडा के एक कबाड़ी के पास आते-जाते थे, जिसने उनकी हालत देखकर बच्चा खरीदने की पेशकश की। दोनों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।यह भी पढ़ें: पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की डेथ मिस्ट्री: अब उठा ये नया सवाल... अकील के दोस्त पर हुआ बड़ा खुलासा; फोटो वायरल