{"_id":"69af3cfca2c8470fdf08bb04","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-421-lakh-in-the-name-of-vaccine-supply-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133866-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वैक्सीन सप्लाई के नाम पर व्यापारी से 4.21 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वैक्सीन सप्लाई के नाम पर व्यापारी से 4.21 लाख की ठगी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित वैक्सीन कंपनी के मालिक के साथ वैक्सीन सप्लाई के नाम पर करीब 4.21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी मालिक की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
6 नवंबर 2025 को उन्हें नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को डॉ. प्रिंस गर्ग बताया और वैक्सीन का ऑर्डर देकर सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में सप्लाई करने को कहा। आरोपी के कथित कर्मचारी ने सामान लेकर चेक दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त डॉ. कुलदीप के लिए भी वैक्सीन मंगवाई और दोबारा सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के गेट पर सामान मंगवाकर चेक दे दिया।
10 नवंबर को तीसरी बार सेक्टर-6 मार्केट में ऑटो रिक्शा के जरिए सामान उठवाया गया और एक और चेक दिया गया। बाद में बैंक में जमा कराने पर तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी का फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत डीसीपी पंचकूला को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।