{"_id":"685d83b42eb4943450089838","slug":"a-34-member-committee-has-been-formed-to-formulate-service-rules-for-jathedar-panchkula-news-c-59-1-asr1001-112891-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जत्थेदार के सेवा नियम बनाने के लिए 34 सदस्यीय कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जत्थेदार के सेवा नियम बनाने के लिए 34 सदस्यीय कमेटी का गठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के सेवा नियमों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 34 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि इस कमेटी में श्री हरिमंदिर साहिब का एक प्रतिनिधि, शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधि, बाबा हरनाम सिंह खालसा मुखी दमदमी टकसाल और अध्यक्ष संत समाज, बाबा निहाल सिंह हरियां वेलां प्रधान तरना दल हरियां वेलां, बाबा बलबीर सिंह 96वें करोड़ी प्रधान शिरोमणि पंथ अकाली बुढ्ढा दल, बाबा अवतार सिंह सुरसिंह के साथ पिंगलवाड़ा की प्रमुख बीबी इंद्रजीत कौर को शामिल किया गया है।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उपकुलपति, श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय श्री फतेहगढ़ साहिब के कुलपति, सिख विद्वान डा. बलकार सिंह पटियाला, डा. परमवीर सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, डा. अमरजीत सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, डा. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी प्रिंसिपल खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर, सिख विद्वान डा. केहर सिंह, सिख विद्वान डा. हरभजन सिंह देहरादून, बलजीत सिंह प्रिंसिपल साहिबजादा जुझार सिंह सिख मिशनरी कालेज चौंटा, सिख विद्वान डा. गुरचरणजीत सिंह लांबा अमेरिका, डा. जतिंदरपाल सिंह उप्पल आस्ट्रेलिया, राजबीर सिंह कनाडा, इंद्रपाल सिंह चड्ढा गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल और एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन को शामिल किया गया है। मन्नन इस कमेटी के कोआर्डीनेटर होंगे।
हाल ही में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह को एसजीपीसी ने कथित बेबुनियाद कारणों से बर्खास्त किए जाने के बाद सिख समुदाय में आलोचना के स्वर गूंज रहे थे। एसजीपीसी ने पिछले माह पंजाब में तीन तख्तों के जत्थेदारों की नियुक्ति पर नियम बनाने के लिए सिख समुदाय से सुझाव मांगे थे। उन्होंने दमदमी टकसाल, निहंग सिंह दलों, वैश्विक सिख संगठनों, सिंह सभाओं, दीवानों और सोसायटियों समेत पंथ के सभी संगठनों तथा विद्वानों,बुद्धिजीवियों से अपील की थी कि वे अकाल तख्त के जत्थेदार की योग्यता, नियुक्ति, कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों और सेवानिवृत्ति के संबंध में नियम निर्धारित करने के लिए अपने सुझाव भेजें। एसजीपीसी द्वारा तीन जत्थेदारों को अनौपचारिक तरीके से हटाए जाने के खिलाफ हाल ही में उठे शोर ने कमेटी को इस संबंध में कदम उठाने के लिए मजबूर किया। जत्थेदारों को हटाए जाने के मामले में आवाज उठाने वाले व जत्थेदारों को दोबारा बहाल करने की मांग करने वाले दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा को भी कमेटी में शामिल कर लिया गया है।