फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A 15-year-old bond of trust shattered: Domestic help, along with her husband and son, murdered an elderly woman.

Panchkula News: 15 साल पुरानी भरोसे की डोर टूटी, घरेलू सहायिका ने पति-बेटे संग की बुजुर्ग महिला की हत्या

Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A 15-year-old bond of trust shattered: Domestic help, along with her husband and son, murdered an elderly woman.
आभूषण चोरी के शक में पूछताछ करने पहुंचीं रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी, गला दबाकर हत्या का आरोप; तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता (71) की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उनकी घरेलू सहायिका सुनीता, उसके पति शंकर और बेटे राजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षों से घर में काम कर रही सहायिका पर आभूषण चोरी का शक जताए जाने के बाद हुई पूछताछ के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

आभूषण गायब मिलने पर सहायिका पर हुआ शक
पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी नीरा मेहता ने अलमारी में रखे चार से पांच तोला सोने के आभूषण गायब पाए। उन्हें घरेलू सहायिका सुनीता पर संदेह हुआ, क्योंकि वह पिछले दो दिनों से बिना सूचना दिए काम पर नहीं आ रही थी। इसके बाद नीरा मेहता पूछताछ के लिए सुनीता के घर चली गईं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


छत पर मिला शव, प्लाई और लकड़ी से ढका था
सूचना मिलने पर पुलिस शिकायतकर्ता के साथ सुनीता के घर पहुंची। मुख्य गेट बंद होने पर पुलिस पड़ोसी मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंची। कमरे का सामान बिखरा मिला और वहां कोई मौजूद नहीं था। तलाश के दौरान पड़ोसी मकान की छत पर दीवार के पास चादर में लिपटा एक शव मिला, जिसे लकड़ी और प्लाई के टुकड़ों से ढका गया था। शव की पहचान नीरा मेहता के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस ने घरेलू सहायिका सुनीता, उसके पति शंकर और बेटे राजा के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अब चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी, हत्या के कारणों और वारदात के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।


अंतिम संस्कार के लिए बेटों का इंतजार
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन मृतका का शव फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के अनुसार, उनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं और उनके भारत पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed