{"_id":"9637","slug":"Panchkula-9637-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट से टाटा सूमो उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट से टाटा सूमो उड़ा ले गए चोर
Panchkula
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर। एचएमटी कालोनी की मार्केट में शुक्रवार रात को खरीदारी करने के लिए एचएमटी के एक अधिकारी की कार चोरों ने मात्र 20 मिनट में चुरा ली। मार्केट में हुई चोरी की इस वारदात को लेकर कालोनी के लोगों और दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में एचएमटी कंपनी के एक अधिकारी अतुल ने बताया है कि वे शुक्रवार रात को कंपनी की गाड़ी टाटा सूमो में सवार होकर मार्केट पहुंचे। खरीददारी करने के लिए वह ड्राइवर को साथ लेकर गाड़ी मंडी में ही खड़ी कर चले गए। 20 मिनट बाद वापस आए तो देखा गाड़ी गायब थी। ऐसे में उन्होंने इसकी सूचना कंपनी की सिक्योरिटी को दी और वहां से पिंजौर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी करवा दी, लेकिन इसका कोई लाभ नही हो सका और चोर भागने में कामयाब रहे। मार्केट में साथ लगती जगह पर शुक्रवार को अपनी मंडी लगती है और देर रात तक भारी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------------------------------------