फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पाबंदी के बावजूद काटे जा रहे खैर के पेड़

पाबंदी के बावजूद काटे जा रहे खैर के पेड़

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोरनी। पिंजौर वन रेंज के थापली इलाके में पाबंदी के बावजूद वन विभाग परमिट जारी कर धड़ल्ले से हरे खैर के पेड़ कटवाने में जुटा है। वहीं, प्रदेश सरकार ने बीते माह भूस्खलन रोकने के उद्देश्य से कुछ तहसीलों के अंदर हरे पेड़ों के कटान पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी थी, जिसमें पंचकूला और कालका तहसील भी शामिल है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि परमिट की आड़ में बडे़ पैमाने पर हरे खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। दुखद है कि खैर काटने वाले जंगलों और नौतोड़ से पेड़ काट कर हरियाली का सफाया करने में जुटे हैं। दूसरी ओर, वन विभाग कटान को जायज बताकर हरियाली को बचाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां पर एक जगह तो खैर कटान ऐसी जमीनों से हो रहा है, जिसके संबंध में अदालत में मामला चल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बलदेव का कहना है कि उनके यहां पर ऐसी जमीन से वन विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति जारी कर दी, जहां की निशानदेही तक नहीं हुई कि वह जमीन किसकी है। इस जमीन के साथ लगती प्रदेश सरकार की जमीनों से बडे़ पैमाने पर खैर का कटान हुआ है। उन्होंने मांग की कि इसकी जांच करवाई जाए। एक अन्य युवक का आरोप है कि वन विभाग ने विवादित जगह की चुपचाप निशानदेही करवा ली और इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

थापली और मोरनी क्षेत्र के किसानों बलविन्द्र, रामजी लाल, महेंद्र राणा, तेज पाल आदि ने बताया कि थापली में बडे़ पैमाने पर खैर के हरे पेड़ों को जंगलों और नौतोड़ जमीनों से काटा जो रहा है। हरा भरा पर्यावरण संस्था के प्रदेश प्रमुख जीवन शर्मा ने कहा कि सरकार ने भूस्खलन रोकने के लिए हरे पेड़ों के कटान पर पाबंदी लगा रखी है, जबकि वन मंडल मोरनी-पिंजौर में वन मंडल अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हरे पेड़ों के कटान की परमिशन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन राजिक अधिकारी परवीन यादव का कहना है कि जंगलों में दौरे के दौरान उन्हें कोई ऐसा अवैध कटान नहीं मिला। विवादित स्थान पर कटान की परमिशन जारी करने से पहले वन विभाग ने निशानदेही करवाई थी। जब उनसे पूछा गया कि निशानदेही लिखित में हुई तो उन्होंने कहा कि जैसा विभाग का नियम है, उसी के हिसाब से करवाया गया है। पंचकूला और कालका तहसील में हरे पेड़ों के कटान की पाबंदी के बावजूद खैर काटने की परमिशन जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में परमिशन जारी करने वाले अधिकारी ही कुछ कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed