फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित होटल में करेंट लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। इससे पहले युवक के परिजनों ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि आरोपियों से पुलिस मामला दबाने की एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड कर रही थी। हालांकि सेक्टर-10 चौकी प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के गांव मलिहाबाद का रहने वाला रामगोपाल पिछले करीब सात महीने से सेक्टर-10 के एक होटल में काम कर रहा था। शुक्रवार को राम गोपाल होटल के पीछे जमा होने वाले कचरे को साफ करने के लिए गया, तो अचानक उसका पैर फिसल गया। जहां पर रामगोपाल खड़ा था, वहां उपर से बिजली की तार गुजर रही थी और उसने तुरंत उस तार को पकड़ लिया, जिससे उसे करेंट लग गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। होटल के कर्मचारी तुरंत उसे उठाकर सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 लेकर आये, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed