फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एमसीएम में इंटर कॉलेज इकोनॉमिक्स फेस्ट

एमसीएम में इंटर कॉलेज इकोनॉमिक्स फेस्ट

Wed, 27 Feb 2019 02:14 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
एमसीएम में इंटर कॉलेज इकोनॉमिक्स फेस्ट
(फोटो सहित)
विज्ञापन


एमसीएम में स्टार्टअप और उद्यमिता पर डिस्कशन

-वार्षिक इंटर कॉलेज फेस्ट इकोनॉवर्स-2019 का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन-36ए में मंगलवार को वार्षिक इंटर कॉलेज फेस्ट इकोनॉवर्स-2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनआईटीटीटीआर के डीन एकेडमिक्स एंड इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. एसके धमीजा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की कुल 33 टीमों ने इस फेस्ट में भाग लिया।

इस फेस्ट में एक प्रश्नोत्तरी क्विज-ए-बिज का आयोजन किया गया। यह क्विज करंट अफेयर्स, इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस पर आधारित थी। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता क्लू-मेट्रिक्स और पैनल डिस्कशन-टॉक-ए-थॉन भी इस आयोजन का हिस्सा थी। ‘स्टार्टअप और उद्यमिता’ पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें संताबंता डॉट कॉम के संस्थापक जेडी घई, सुपर डोनट्स के सीईओ केतन कालरा व अन्य उपस्थित रहे। अपने जीवन की उद्यमशीलता की यात्रा को प्रतिभागियों के साथ साझा करते हुए कालरा ने प्रतिभागियों को नवीनतम दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। घई ने उद्यमियों को जुनून के साथ साथ, दृढ़ संकल्प, आवश्यक कौशल से समृद्ध एवं जीवन में नया सीखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आग्रह किया। प्रश्नोत्तरी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि एमसीएम डीएवी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed