फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ शहर आधुनिक भारत का है चेहरा : मनोज परिदा

चंडीगढ़ शहर आधुनिक भारत का है चेहरा : मनोज परिदा

Mon, 28 Jan 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ शहर आधुनिक भारत का है चेहरा : मनोज परिदा
चंडीगढ़ शहर आधुनिक भारत का है चेहरा : मनोज परिदा
विज्ञापन

- परेड ग्राउंड पर हर्षोल्लास से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस
- ध्वजारोहण के साथ ही हर जुबां पर गूंज उठा देशभक्ति का तराना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में यूटी प्रशासन की ओर से 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने चीफ गेस्ट के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर परेड शुरू हुई। मुख्यातिथि ने परेड की समाली ली। परेड में चंडीगढ़ पुलिस के जवान शामिल हुए। परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ शहर में आधुनिक भारत का चेहरा है। यहां की स्मरणीय वास्तुकला, आधुनिक देशों से मेल खाती है। यहां की रूपरेखा, भव्य राजमार्ग, बहुरंगी संस्कृति एवं समृद्घ जीवन शैली चंडीगढ़ को भारत के बेहतरीन शहरों में एक बनाती है।
एडवाइजर परिदा ने कहा कि वह चंडीगढ़ को और अधिक सुंदर और स्मार्ट बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों को रफ्तार देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आने वाले दिनों और कड़े कदम उठाए जाएंगे। एडवाइजर ने कहा कि हमें क्षमता के मुताबिक अपने दायित्वों का निर्वहन करके गणतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन


गांधी की थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनसे पर्यावरण की सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वोट डालना आपका अधिकार के साथ ट्रैफिक पुलिस ने बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। पूरा कार्यक्रम महत्मा गांधी की थीम पर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स का दिखा जलवा
चंडीगढ़ पुलिस ने परेड के दौरान अपना दमखम दिखाया। वहीं इस बार एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी जांबाजी का जलवा दिखाया। इसके लिए इन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed