फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कड़े मुकाबले में गुजरात ने जयपुर को हराया

कड़े मुकाबले में गुजरात ने जयपुर को हराया

Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में गुजरात ने जयपुर को हराया
कड़े मुकाबले में गुजरात ने जयपुर को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रो कबड्डी लीग में बुधवार को हुए दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के खिलाफ 33-31 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात शुरू से ही जयपुर पिंक पैंथर्स के ऊपर हावी दिखी। मैच के शुरुआती 11 मिनट में ही गुजरात ने 6 अंको की बढ़त बना ली थी। इसके बाद ये बढ़त लगातार बढ़ती रही और हाफ टाइम तक पिंक पैंथर्स 10-17 से पीछे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी जयपुर पिछड़ता रहा लेकिन अंत के समय में उसने लय पकड़ ली और एक वक्त स्कोर 27-24 कर लिया लेकिन उसका इतना संघर्ष भी काम नहीं आया और उसे रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

अनूप कुमार ने लिया संन्यास
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ियों में शुमार अनूप कुमार ने मैच से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। अनूप कुमार फिलहाल मौजूदा सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी कर रहे हैं और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले उन्होंने इस बात की घोषणा की। वैसे अनूप का प्रो कबड्डी का करियर काफी शानदार रहा है लेकिन इस बार न तो खिलाड़ी के रूप में और ना ही कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। अनूप की कप्तानी में पिंक पैंथर्स की टीम पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इसके अलावा अनूप कुमार अंत के कुछ मुकाबलों में खेलते हुए नजर भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed