फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

आज बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
आज बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

विज्ञापन
आज करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार
- दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की आ सकती है गिरावट
- पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होना बन सकता है कारण
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज ओले गिरने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मौसम के मिजाज में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका असर चंडीगढ़ में भी रहेगा। यहां 70 फीसदी बारिश की संभावना है। पहाड़ों में बर्फबारी से तापमान में जरूर कमी आएगी। यदि बारिश होती है तो यह इस साल की पहली बरसात होगी। 12 दिसंबर के बाद से चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से तापमान और प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। 23 जनवरी को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 23 से 24 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका प्रभाव सिर्फ एक दिन रहने वाला है। 23 जनवरी को ही पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होनी है। 24 को मौसम साफ हो जाएगा। इससे दिन के तापमान और रात के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। बारिश के बाद 24 को चंडीगढ़ में धुंध छा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed