Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shortage of teachers exposed following attack on an innocent child; one teacher for every 60 children instead of 30

Panchkula News: मासूम पर हमले के बाद उजागर हुई शिक्षकों की कमी, 30 की जगह 60 बच्चों पर एक टीचर

Wed, 04 Nov 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers exposed following attack on an innocent child; one teacher for every 60 children instead of 30
पंचकूला। स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची पर हुए हमले ने शिक्षा विभाग की कई परतें खोल दी हैं। सुरक्षा में लापरवाही के साथ-साथ शिक्षकों की भारी कमी और बार-बार लगने वाली बाहरी ड्यूटी इस घटना की बड़ी वजह बनी है। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य है, लेकिन जिले की हकीकत इसके उलट है। जिले के 265 प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका सहित 26 हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, जिनके लिए 1030 के करीब शिक्षक हैं। यानी औसतन 60 बच्चों पर एक शिक्षक। कई स्कूलों में तो एक ही शिक्षक 80 बच्चों की दो कक्षाओं को मिलाकर पढ़ा रहा है। यही स्थिति घटना के दिन भी बनी हुई थी। बीती 28 अक्टूबर को घटी यह घटना इसी लापरवाही की ओर इशारा करती है। हादसे वाले दिन प्राइमरी विंग के 20 में से सिर्फ 12 टीचर ही ड्यूटी पर मौजूद थे। 5 टीचर ट्रेनिंग पर, 2 सीएल पर, 1 सीसीएल पर थी।टीचरों की कमी के कारण बालवाटिका के दो सेक्शन के करीब 125 बच्चों को एक साथ बैठाया गया था। दोपहर 2:15 बजे जब टीचर बच्चों को मिड-डे मील खिलाने ले गईं, तभी 6 साल की बच्ची (पीड़िता) बिना बताए लाइन से निकलकर वॉशरूम की ओर चली गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोपहर 3.16 बजे 8 साल का आरोपी बच्चा उसे पिता से मिलवाने का झांसा देकर पहली मंजिल पर स्थित 12वीं के खाली कमरे में ले गया और क्रूरता से हमला कर दिया। शाम 4.05 बजे जब पीड़िता के पिता स्कूल पहुंचे, तब बच्ची खून से लथपथ हालत में कमरे में बंद मिली। स्कूल में भी यही हुआ। जांच में कक्षा इंचार्ज सिमरनजीत ने बताया कि वह 80 बच्चों की दो कक्षाओं को एक साथ संभाल रही थीं। छुट्टी के समय अफरा-तफरी में बच्चों की गिनती नहीं हो पाई और आरोपी छात्र बच्ची को बहलाकर पहली मंजिल पर ले गया।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान प्राइमरी स्कूल खाली न रहें

शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग के दौरान प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश में सभी क्लस्टर मुखियाओं को निर्देश दिया गया है कि ट्रेनिंग के दौरान कोई भी प्राथमिक स्कूल बिना अध्यापक के न रहे। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान ट्रेनिंग चल रही है, जिसमें प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां एक ही अध्यापक तैनात है। ऐसे में यह आदेश बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यालय की ओर से, यदि किसी प्राथमिक विद्यालय में एक ही अध्यापक है और उसकी ट्रेनिंग में ड्यूटी लगी है, तो उस स्थिति में संबंधित क्लस्टर के मिडिल या उच्च विद्यालय से एक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय में भेजा जाए। इस संबंध में जिला माैलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चाैधरी ने कहा कि जिला के प्राथमिक स्कूलों में प्रशिक्षण के दाैरान जाने वाले शिक्षकों की विभाग ने अब वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य कर दी है ताकि कोई भी कक्षा बिना अध्यापक के न रहे। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed