फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो दिन में दो बार हो गया भूमि पूजन

दो दिन में दो बार हो गया भूमि पूजन

Sun, 14 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
दो  दिन में दो बार हो गया भूमि पूजन
एक स्वीमिंग पूल के लिए दो बार भूमि पूजन
विज्ञापन

- नेताओं में छिड़ा क्रेडिट वार : पहले पार्षद फिर सांसद ने रखी आधारशिला
- सेक्टर-39 में बनाया जाना है पूल, 1.82 करोड़ रुपये आएगी लागत
- छह साल पहले निगम की बैठक में पास हुआ था पूल के निर्माण का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
एक स्वीमिंग पूल की किस्मत तो देखिए... इसके निर्माण के लिए दो दिन में दो बार भूमि पूजन हुआ। सेक्टर 39 में निर्माण के लिए छह साल पहले निगम की बैठक में पास हुए इस पूल के भूमि पूजन को लेकर नेताओं में जैसे होड़ लग गई। पहले भूमि पूजन एरिया पार्षद ने किया और फिर दूसरे दिन सांसद किरण खेर ने भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की। दोनों में अंतर यह है कि एरिया पार्षद कांग्रेस की है और सांसद भाजपा की। छह साल पहले जब पूल का निर्माण पास हुआ था तब उस समय सत्ता में कांग्रेस थी। बावजूद इसके उस दौरान कांग्रेसी पूल का भूमि पूजन नहीं करवा सके। अब जबकि पूल के निर्माण की तैयारी शुरू होने को है, तो दोनों ही दलों के नेताओं में इसे लेकर क्रेडिट वार छिड़ गया है।

सांसद बोलीं- ‘रात गई, बात गई’
शनिवार को जब स्वीमिंग पूल के लिए भूमि पूजन करने पहुंचीं सांसद किरण खेर अपना भाषण दे चुकी थीं, तभी अचानक माइक थामते हुए भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह कहा कि कल एरिया पार्षद की ओर से जो भूमि पूजन किया गया, वह गलत था। मामला गरम न हो, इसलिए खुद किरण खेर ने आगे बढ़कर दोबारा माइक पकड़ा और उन्हें कहना पड़ा कि ‘रात गई, बात गई’... हम सभी को एक होकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


सुविधाआें का लाभ लें युवा :
सांसद किरण खेर ने कहा कि वह हमेशा ही शहर को बेहतर बनाने में लगी रहती हैं। उन्हें खुशी है कि यहां बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल बनेगा और भविष्य में यहां स्केटिंग रिंक का भी निर्माण होगा। शहर में अभी तक सेक्टर 10 में एक ही स्केटिंग रिंक है। बच्चों के लिए खेल बहुत जरूरी है, ताकि वह गलत संगत में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मिलेंगी सुविधाएं:
इस मौके पर शहर के मेयर देवेश मोदगिल, एरिया काउंसलर गुरबख्श रावत, प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सेक्टर-39 में 1.64 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस नए स्पोर्ट्स कांपलेक्स में पहले चरण में स्वीमिंग पूल हॉल और मल्टीपर्पज हॉल बनेगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.82 करोड़ रुपये होगी। यह छह महीने में बन कर तैयार होगा। ग्राउंड फ्लोर पर स्वीमिंग पूल हॉल, चेंजिंग रूम, कोच रूम, स्टोर, फिलट्रेशन प्लांट और टॉयलेट्स भी होंगे। जबकि पहली मंजिल पर मल्टीपर्पज हॉल व जिम, टॉयलेट्स व दर्शक गैलरी होगी। भविष्य में इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्केटिंग रिंक, बास्केटबॉल कोर्ट व जॉगिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए ठेका दिया जा चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed