फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   85 digital guide maps will be installed in all sectors from two crores

Panchkula News: दो करोड़ से सभी सेेक्टरों में लगाए जाएंगे 85 डिजिटल गाइड मैप

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
85 digital guide maps will be installed in all sectors from two crores
पंचकूला। शहर में दो करोड़ की लागत से सभी सेक्टरों के अंदर 85 डिजिटल गाइड मैप लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की तरफ से जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लगने से शहर में आने वाले पर्यटकों को जरूरी जानकारी मिल सकेगी। इससे शहर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। पंचकूला के सभी सेक्टरों में 85 डिजिटल गाइड मैप लगने से लोगों को शहर के सेक्टरों की लोकेशन ऑनलाइन पता चल सकेगी। इसमें लोगों को इनर मार्केट और घरों के नंबरों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और टैक्सी मिलने की जानकारी भी मिल सकेगी। इसको लगाए जाने को लेकर नगर निगम की ओर से मीटिंग की जा चुकी है। इसका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मार्च तक पूरा हो जाएगा काम
नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सिंह लाठर ने बताया कि पंचकूला में डिजिटल गाइड मैप का काम नगर निगम की ओर से मार्च तक पूरा करवाया जाएगा। इसे जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर के लोगों को सेक्टरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इसे सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें सेक्टरों की जानकारी के अलावा शहर के आस पास स्थित पर्यटन स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और टैक्सी की जानकारी भी दी जाएगी। इसे शहर के सेक्टर-2, 4, 5 स्थित हरियाणा के सरकारी दफ्तरों के पास लगाया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

अभी तक लोगों को होती है परेशानी
पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि अभी तक डिजिटल गाइड मैप नहीं होने से शहर के लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर सेे लगाए गए बोर्ड के गाइड मैप दस साल पहले लगाए गए हैं। यह अब खराब हो चुके हैं। उन्हें ठीक नहीं करवाया गया है। पहले इसे एचएसवीपी की ओर से लगाया जाता था। अब नगर निगम ने इसका चार्ज हैंड ओवर कर लिया है। डिजिटल गाइड मैप को लगाने के लिए जल्द ही कंपनी फाइनल की जाएगी जिससे कि शहर के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों केे राहत मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए डिजिटल गाइड मैप लगाने का फैसला लिया गया है। इसका काम जल्द पूरा करने की प्लानिंग की जा रही है, जिससे शहर में आने वाले लोगों को सभी जानकारी मिल सके। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed