{"_id":"5c7850a7bdec22116d2d94b3","slug":"81551388839-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलिब्रेअी क्रिकेअ लीग के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलिब्रेअी क्रिकेअ लीग के मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी दबंग और मुंबई हीरोज की टीमाें को मिली जीत
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग : बंगाल टाइगर्स और तेलगू वारियर्स की टीम को हराया
भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी बने मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी दबंग और मुंबई हीरोज की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहीं। टूर्नामेंट क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला जा रहा है। इसमें बॉलीवुड और पॉलीवुड के सिताराें से सजी टीमें शिरकत कर रही हैं। वीरवार को खेले पहले मुकाबले में भोजपुरी दबंग की टीम ने बंगाल टाइगर्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल टाइगर्स की पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बना सकी। टीम के लिए इंद्रा ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। गेंदबाजी में मनोज तिवारी ने 2 विकेट, अदित्य ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुरी दबंग की टीम ने 9.5 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनोज तिवारी ने 12 गेंदों पर 5 चौके की सहायता से 25 रन बनाए। असगर खान ने 23 रन, उदय ने 22 रन की पारी खेली।
दिन में खेले गए दूसरे मैच में मुंबई हीरोज की टीम ने तेलगू वारियर्स की टीम को 36 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। टीम से अपूर्वा लखिया ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज राजा ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलगू वारियर्स की टीम की शुरुआत ही खराब रही और पूरी टीम 8.2 ओवर में कुल 75 रन पर सिमट गई। टीम से शब्बीर सबसे अधिक 15 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। गेंदबाजी में बॉबी देओल ने 1 विकेट, अर्पूवा ने 3 विकेट, राजा ने 3 विकेट चटकाए।