{"_id":"5a5914a44f1c1ba63f8b47ed","slug":"81515787428-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टरों के तबादले
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच एसएचओ समेत 10 इंस्पेक्टरों के तबादले
इंस्पेक्टर रंजोध, राम रत्न और बलदेव को किया साइड लाइन
21 वर्षीय युवती से ऑटो चालकों द्वारा गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर रंजोध और राम रत्न का नाम था अवार्ड सूची में आगे
रंजोध की जगह लेडी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर को लगाया
विभाग ने हाल ही में प्रमोशन पाए इंस्पेक्टरों को भी सौंपी थानों की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पुलिस विभाग में लंबे समय से अपेक्षित इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर की पहली सूची शुक्रवार को जारी हो गई। इसमें बड़े स्तर पर हेरफेर करते हुए पांच एसएचओ को साइड लाइन कर उनकी जगह हाल ही में प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों को लगाया गया है। इनमें दो इंस्पेक्टर रंजोध सिंह और रामरत्न का नाम 21 वर्षीय युवती से ऑटो चालकों द्वारा गैंगरेप करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में भी रहा है। उस मामले का खुलासा करने वाली टीम को अवार्ड देने वाली सूची में दोनों को नाम सबसे आगे था। वहीं कुल दस इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव वाली सूची में विभाग ने पांच इंस्पेक्टरों को पहली बार थाने का चार्ज सौंपा है।
दस इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर सूची जारी होते ही पूरी विभाग में हलचल मच गई। इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर सूची के तहत सेक्टर-49 थाने के एसएचओ रंजोध सिंह की जगह रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में तैनात रहीं इंस्पेक्टर जसविंदर कौर को लगाया गया है। रंजोध को आरटीसी में भेजा गया है। सारंगपुर थाना प्रभारी शादी लाल को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में लगाया गया है। उनकी जगह जसमिंदर सिंह को सारंगपुर थाने का एसएचओ बनाया गया है। वहीं मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव सिंह को आरटीसी, मलोया थाना प्रभारी रामरत्न शर्मा और इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को ट्रैफिक विंग में भेजा गया है।
इसके अलावा पीसीआर इंस्पेक्टर जाहिद परवेज खान को इंडस्ट्रियल एरिया एसएचओ, ट्रैफिक विंग में रहे इंस्पेक्टर कपिल देव को मौलीजागरां थाने का चार्ज दिया गया है। ट्रैफिक विंग में रहे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को मलोया एसएचओ लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर सूची में हाल ही में प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों समेत अन्य को पहली बार थाने का चार्ज देकर उन पर भरोसा जताया गया है। इस सूची के बाद आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें भी बड़े स्तर पर बदलाव की उम्मीद है।