{"_id":"594acecd4f1c1b290c8b45ea","slug":"81498074829-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-रोहतक के ध्यानार्थ: युवाओं के लिए गाइड बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-रोहतक के ध्यानार्थ: युवाओं के लिए गाइड बनेगी सरकार
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं की ‘गाइड’ बनेगी सरकार
- रोजगार चयन के लिए विशेषज्ञ करेंगे युवाओं को मार्गदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा पूरी करने के बाद कई छात्र ऐसे भी हैं, जो अपने रोजगार चयन के लिए सही फैसला नहीं ले पाते। वे इस उलझन में रहते हैं कि अपनी एजुकेशन के बाद वे किस क्षेत्र को रोजगार के लिए चुनें।
छात्रों की इस उलझन को हरियाणा सरकार ‘गाइड’ बनकर दूर करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। वरिष्ठ शिक्षाविद व व्यवसायिक विशेषज्ञ युवा छात्रों को बताएंगे कि उन्हें ग्रेजुएशन व एप्टीट्यूट के अनुसार किस पेशे और नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहिए।
इसके लिए प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा 10 से 14 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रोजगार कार्यालय में उपलब्ध व्यावसायिक मार्गदर्शन संबंधी सुविधा की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को उपलब्ध नौकरियों एवं प्रशिक्षण के बारे जानकारी देने के साथ-साथ बीच में ही शिक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार व्यवसाय चयन करने में मदद की जाएगी।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान योग्य एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक विषयों पर अभिभाषण दिए जाएंगे। इसके अलावा, इस अवसर पर रोजगार कार्यालयों में उपलब्ध व्यवसाय संबंधी सुविधाओं पर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।