{"_id":"5f2ee59d8ebc3e3cfd42ca42","slug":"789-new-infections-patients-7-more-deaths-panchkula-news-pkl384088945","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नहीं थम रहा कोरोना, 789 नए पॉजिटिव मिले, सात और मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नहीं थम रहा कोरोना, 789 नए पॉजिटिव मिले, सात और मरीजों की मौत
Sun, 09 Aug 2020 11:11 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 789 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7 मरीजों की मौत भी हो गई है। फरीदाबाद में 1, पलवल में 1, भिवानी में 2, जींद में 1 व कैथल में 2 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि चौबीस घंटों में रिकवरी से ज्यादा मरीज संक्रमण के सामने आए हैं। मगर ओवरआल रिकवरी कुछ हद तक सुधरी है। अब 28 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि प्रदेश में संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 83.32 प्रतिशत हो गया है। संक्रमण की दर अभी 5.64 प्रतिशत बनी हुई है। हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 40843 हो गई है। मरने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा भी 474 पहुंच गया है। 59614 मरीजों को अभी भी एहतियातन स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 5956 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है। 125 मरीजों की हालात अभी नाजुक बनी हुई है। जिन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 99, फरीदाबाद में 149, रेवाड़ी में 69, अंबाला में 88, पानीपत में 126, हिसार में 36, पलवल में 27, झज्जर में 11, महेंद्रगढ़ में 32, भिवानी में 19, पंचकूला में 61, नूंह में 8, कुरुक्षेत्र में 33, फतेहाबाद में 9, जींद में 4 व कैथल में 18 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 9648, फरीदाबाद में 9979, सोनीपत में 3156, रेवाड़ी में 2115, अंबाला में 2055, रोहतक में 1843, पानीपत में 1562, करनाल में 1209, हिसार में 1125, पलवल में 1084, झज्जर में 898, महेंद्रगढ़ में 927, भिवानी में 850, पंचकूला में 907, नूंह में 589, कुरुक्षेत्र में 647, सिरसा में 505, फतेहाबाद में 468, यमुनानगर में 416, जींद में 339, कैथल में 339 व चरखी दादरी में 182 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 8841, फरीदाबाद में 8968, सोनीपत में 2834, रेवाड़ी में 1675, अंबाला में 1648, रोहतक में 1347, पानीपत में 936, करनाल में 931, हिसार में 804, पलवल में 903, झज्जर में 804, महेंद्रगढ़ में 762, भिवानी में 776, पंचकूला में 497, नूंह ने 526, कुरुक्षेत्र में 379, सिरसा में 293, फतेहाबाद में 290, यमुनानगर में 235, जींद में 223, कैथल में 239 व चरखी दादरी में 120 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।