फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab, corona in Haryana, Punjab corona update, Haryana corona latest News

पंजाब में कोरोना ने ली 73 की और जान, हरियाणा में 19 की मौत, 1881 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab, corona in Haryana, Punjab corona update, Haryana corona latest News
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों के बीच गुरुवार को 73 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1690 हो गई। इसी दौरान राज्य में इसके 1527 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ कोरोना से प्रभावितों की कुल संख्या 58,515 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 15554 मरीजों में से 538 मरीजों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को 1529 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 41271 हो गई है। सेहत विभाग के अनुसार, वीरवार को लुधियाना में 18, कपूरथला में 10, जालंधर में 7, फिरोजपुर, मोगा व पटियाला में 5-5, अमृतसर में 4, रोपड़ में 3, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर व संगरूर में 2-2, बठिंडा, फाजिल्का, मोहाली, मुक्तसर, नवांशहर और तरन तारन में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान गुरुवार को जालंधर में 227, अमृतसर में 168, लुधियाना में 152, पटियाला में 138, मोहाली में 134, गुरदासपुर में 71, होशियारपुर में 60, कपूरथला में 58, फरीदकोट में 56, संगरूर में 55, फाजिल्का में 53, फिरोजपुर में 51, मानसा में 50, पठानकोट में 46, मुक्तसर में 45, बठिंडा में 38, तरनतारन में 34, रोपड़ में 23, नवांशहर में 20, फतेहगढ़ साहिब में 17, बरनाला में 16, मोगा में 15 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन नया रिकॉर्ड, 1881 नए कोरोना केस, 19 संक्रमितों की मौत

हरियाणा में महामारी ने तीसरे दिन नया रिकार्ड बनाया। चौबीस घंटों में कोरोना के 1881 नए मामले सामने और 19 संक्रमितों ने दम तोड़ा। अब तक ये सबसे अधिक केस हैं। करनाल और कुरुक्षेत्र में तीन-तीन, गुरुग्राम, हिसार, फतेहाबाद, जींद, यमुनानगर, अंबाला में दो-दो, फरीदाबाद, पंचकूला व सिरसा में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70099 हो गई है। जिनमें से 55889 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 740 हो गया है।

 

उधर, संक्रमण की दर बढ़कर 5.78 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट घटकर 79.73 प्रतिशत है। 244 मरीजों की हालत गंभीर है। अब 33 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। फरीदाबाद में 150,  गुरुग्राम में 224,  सोनीपत में 190, रेवाड़ी में 94, अंबाला में 92, रोहतक में 32, पानीपत में 128, करनाल में 112,  हिसार में 111,  पलवल में 22, पंचकूला में 128,  महेंद्रगढ़ में 61,  झज्जर में 28, भिवानी  में 26, कुरुक्षेत्र में 100, नूंह में 15, सिरसा में 115, यमुनानगर में 92, फतेहाबाद में 50, कैथल में 41, जींद में 60 व चरखी दादरी में 10 नए मरीज सामने आए हैं।

 

अब तक फरीदाबाद में 13118, गुरूग्राम में 12535, सोनीपत में 4747, रेवाड़ी में  3756, अंबाला में 4108, रोहतक में 3167, पानीपत में 4066, करनाल में 3252, हिसार में 2647, पलवल में 1568,  पंचकूला में 2672, महेंद्रगढ़ में  1902, झज्जर में 1334, भिवानी में 1547, कुरुक्षेत्र में 2071, नूहं में 782, सिरसा में 1589, यमुनानगर में 1901, फतेहाबाद में 1047, कैथल में 1258,  जींद में 728  व चरखीदादरी में 304 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

 

 

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 12070, गुरूग्राम में 11136, सोनीपत में 3911, रेवाड़ी में 3139, अंबाला में 3479, रोहतक में 2524, पानीपत में 2820, करनाल में 2070, हिसार में 1791, पलवल में 1431, पंचकूला में 1593,  महेंद्रगढ़ में 1506,  झज्जर में 1094,  भिवानी में 1212, कुरुक्षेत्र में 1201, नूंह में 662, सिरसा में 1049, यमुनानगर में 1215, फतेहाबाद में 622, कैथल में 715, जींद में 371 व चरखी दादरी में 222  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed