फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टशन-ए-बसंत में कुड़ियां दा रिहा वखरा स्टाईल

टशन-ए-बसंत में कुड़ियां दा रिहा वखरा स्टाईल

Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
टशन-ए-बसंत में कुड़ियां दा रिहा वखरा स्टाईल
टशन-ए-बसंत च कुड़ियां दा वखरा स्टाइल
विज्ञापन

सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन मेें टशन-ए-बसंत उत्सव मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बसंत ऋतु के आगमन पर सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन मेें शनिवार को टशन-ए-बसंत उत्सव मनाया गया। इसमें फेस पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली, सोलो डांस, ग्रुप डांस और मिस बसंत जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्राओं ने विभिन्न अंदाज में हिस्सा लिया। ज्यादातर छात्राओं ने मौसम की छटा बिखेरते रंगों के वस्त्र पहन रखे थे। इस दौरान बैंड दस्तूर ने शानदार परफॉरमेंस दी।
बीए द्वितीय वर्ष की कशिश ने सोलो डांस में पहला स्थान हासिल किया। अर्शदीप ने फेस पेंटिंग, अंजलि व अंजू ने रंगोली और ममता ने मेहंदी में बाजी मारी। फ्रीडम 2 डांस ग्रुप ने एक फ्यूजन डांस प्रस्तुत किया, जिसे जबरदस्त रिस्पान्स मिला। इस ग्रुप को डांस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रिंसिपल डॉ. एग्निस ढिल्लो मुख्य अतिथि रहीं। डॉ. ढिल्लों ने इस आयोजन के लिए कॉलेज को बधाई दी। उन्होंने बीकॉम प्रथम वर्ष को तान्या मिस बसंत, बीए द्वितीय वर्ष की वंशिता को मिस नूर और बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति को मिस पटोला का ताज पहनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और लोकाचारों, संस्कृति से छात्राओं को परिचित कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed