फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रोफार्मा से बनेगा आय प्रमाण पत्र

प्रोफार्मा से बनेगा आय प्रमाण पत्र

Fri, 21 Dec 2018 02:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रोफार्मा से बनेगा आय प्रमाण पत्र
इस खबर को- शहर में बढ़ी गरीबों की संख्या में जोड़ ले....
विज्ञापन


अब प्रोफार्मा से बन जाएगा प्रमाण पत्र
- प्रशासक के निर्देश पर डीसी ने लोगों को राहत देते हुए तैयार किया प्रोफार्मा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को आय प्रमाण पत्र बनवाने केलिए दौड़भाग नहीं करनी होगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर प्रशासन ने एक प्रोफार्मा तैयार किया है। उसमें आवेदक को सभी जानकारियां देनी हैं। इसी आधार पर प्रशासन आय प्रमाण पत्र निर्गत कर देगा।
शहर के सेक्टर-17 में स्थित डीसी ऑफिस में आय प्रमाण पत्र बनवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। वजह इस समय शहर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और केजी में दाखिले का समय चल रहा है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के बच्चों के प्रवेश के लिए प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है, लेकिन डीसी कार्यालय में प्रमाण पत्र बनने की लंबी प्रक्रिया के चलते यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

इस जटिल प्रक्रिया से निपटने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर प्रशासन ने एक प्रोफार्मा तैयार कर लिया है। इसी पर आवेदनकर्ता को समस्त जानकारियां देनी हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से आय प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत जानकारियां दी तो हो सकती है कार्रवाई
आय प्रमाण पत्र बनवाने के छात्रों के अभिभावकों को अब एक हलफनामा देना होगा। जिसमें यह सत्यापित कराया जाएगा कि जो भी आवेदन प्रोफार्मा में जानकारियां दी गई हैं, वह सही हैं। इसके बाद यदि जानकारी गलत मिली तो संबंधित व्यक्ति का रिकार्ड जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही गलत जानकारी देने के एवज में उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

कोट
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए करीब 20 कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है। जिसे 15 जनवरी तक सभी प्रमाण पत्र निर्गत करने हैं।
सचिन राणा, एडीसी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed