फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मानसून आने के पांचवे दिन मानसूनी बारिश

मानसून आने के पांचवे दिन मानसूनी बारिश

Wed, 04 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मानसून आने के पांचवे दिन मानसूनी बारिश
मानसून आने के पांचवें दिन हुई मानसूनी बारिश
विज्ञापन

शहर में करीब 68 एमएम और शहर के बाहरी इलाकों में करीब 83 एमएम
कल से फिर कमजोर पड़ेगा, नौ से मजबूत होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में मानसून आने के पांचवें दिन मानसूनी बारिश देखने को मिली। सोमवार देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश मंगलवार सुबह नौ बजे तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर में करीब 68 एमएम रिकार्ड की गई और शहर के बाहरी इलाकों में 83 एमएम। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

28 जून को आया था मानसून
इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंच गया था। 28 जून को करीब 17 एमएम बारिश के साथ मानसून ने शहर में दस्तक दे दी थी। मगर उसके बाद कमजोर पड़ गया था। करीब पांच दिन तक लोग बारिश के लिए देखते रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस और गर्मी बढ़ गई। तापमान फिर से सामान्य से ऊपर दर्ज किए जाने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ का लो प्रेशर पहाड़ी इलाकों में शिफ्ट किए जाने से चंडीगढ़ से मानसून रूठ गया था। इस वजह से बारिश नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


नौ से फिर से मजबूत होगा
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चार जुलाई के बाद मानसून फिर से कमजोर पड़ जाएगा। उसके बाद चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में ड्राई मौसम शुरू होगा। उमस और गर्मी भी बढ़ सकती है। नौ जुलाई से फिर चंडीगढ़ में मानसूनी हवाएं आएंगी और बारिश होने की संभावना बनेगी। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि इस बार मानसून सामान्य है। पांच साल में इस बार सबसे अच्छा मानसून रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed