फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशों के मुद्दे पर विपक्ष हुआ अक्रामक

नशों के मुद्दे पर विपक्ष हुआ अक्रामक

Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नशों के मुद्दे पर विपक्ष हुआ अक्रामक
नशे के मुद्दे पर विपक्ष हुआ आक्रामक
विज्ञापन

- लगातार सामने आ रहे ड्रग ओवर-डोज से मौतों के मामलों ने दिया मौका
- आप आज करेगी सीएम आवास की ओर मार्च
-भाजपा देगी सभी जिला मुख्यालयों पर धरने
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नशे के मुद्दे पर विपक्ष के तेवर आक्रामक हो गए हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। दोनों ही दल सोमवार को इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रदर्शन करेंगे।
पिछले पंद्रह दिनों से नशे से मौतें सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। पंद्रह दिनों के दौरान पूरे पंजाब से ड्रग ओवर डोज से नौजवानों की मौतों के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। ड्रग्स माफिया द्वारा पूर्व फौजी की पिटाई, एक महिला द्वारा डीएसपी पर नशे के दलदल में धकेलने के आरोपों ने सरकार की स्थिति और खराब की। हालांकि तुरंत डैमेज कंट्रोल करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीएसपी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए। लेकिन नशे का जिन्न सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहीं, विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। आप और भाजपा सोमवार को नशे के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी ने सोमवार सुबह सीएम आवास तक मार्च और धरना देने का एलान किया है। जिसमें सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर नशों के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ धरना देने की घोषणा की है। उधर, समाजसेवी संगठनों ने सरकार को घेरते हुए नशों के खिलाफ काला सप्ताह मनाने का एलान किया है। जिसे डॉ. सरदारा सिंह जौहल जैसी कई जानी-मानी शख्सीयतों का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


कैबिनेट आज करेगी स्थिति की समीक्षा
नशे के मुद्दे हालात का जायजा लेने को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कैबिनेट की विशेष मीटिंग बुलाई है। पुलिस के सीनियर अफसरों को भी मीटिंग में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि सख्त कदम उठाने के बावजूद नशे का मुद्दा चिंताजनक बना हुआ है। मीटिंग के दौरान अब तक उठाए कदमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए सिरे से रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ से की दखल देने की मां
प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर मांग की है कि पंजाब में नशों की समस्या के हल केलिए केंद्र दखल दे। मलिक ने बताया कि उन्होंने राजनाथ को पंजाब में नशों से हो रही मौतों की जानकारी दी है। सरकार नशों को रोकने में नाकाम रही है, गलत नीतियों के कारण युवा नशों की तरफ जा रहे हैं। पंजाब पुलिस राजनीतिक दबाव में है, डीएसपी, एसएचओ पर नशों का आदी बनाने केआरोप लग रहे हैं। पंजाब को नए आतंकवाद से बचाने के लिए केंद्र के दखल की जरूरत है।

नशे, बेरोजगारी के खात्मे को बराबर ताकत लगाए सरकार
शिरोमणि अकाली दल ने ड्रग ओवर डोज से मौतों पर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की है कि नशे के खात्म के साथ बेरोजगारी खत्म करने पर भी जोर लगाया जाए। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि नशे और बेरोजगारी, दोनों ही समाज में अराजकता पैदा कर रहे हैं। कुछ पुलिस अफसरों द्वारा लोगों को नशों की तरफ धकेलने का रुझान बहुत चिंताजनक है। सरकार को नशों और बेरोजगारी के खात्मे को बहुमुखी पहुंच अपनानी चाहिए। कांग्रेस सरकार बने डेढ़ साल होने लगे हैं, लेकिन अब तक किसी को नौकरी नहीं दी गई है।


एकजुटता का संदेश देगी बिखरी आप
चंडीगढ़। गुटों में बंटी आम आदमी पार्टी सोमवार को नशों के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान एकजुटता का संदेश देगी। लंबे समय बाद पार्टी के सभी नेता इसमें शामिल होंगे। जिनमें सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा और पंजाब सह-प्रधान डॉ. बलबीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सभी विधायक और जोन इंचार्ज समेत संगठन पदाधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे। आप पिछले काफी समय से गुटबाजी से जूझ रही है। एक तरफ खैरा के साथ विधायक हैं तो डॉ. बलबीर के साथ संगठन है। दोनों ही गुट एक-दूसरे के रोष प्रदर्शन में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जिसे लेकर वॉलंटियर्स में रोष और निराशा बढ़ रही है। जिसे देखते हुए पार्टी ने सोमवार को सीएम आवास तक मार्च में सभी को एक साथ लाकर वॉलंटियर्स को एकजुटता का संदेश देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed