{"_id":"66d11c8b103fcc66ea058598","slug":"65-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-a-booth-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-10304-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बूथ दिलवाने के नाम पर 65 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बूथ दिलवाने के नाम पर 65 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में बूथ दिलवाने के नाम पर मोहाली के एक व्यक्ति से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पंकज कुमार ने शिकायत में बताया कि 2016 में अपने दोस्त विनोद की दुकान पर विजय से मिला। बाद में विजय ने उसको अपने परिजनों से भी मिलवाया। मुलाकात के दौरान विजय ने उसको सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में बूथ खरीदने को कहा। उसने करीब 9.60 लाख रुपये में सौदा होने का प्रलोभन दिया। उसकी बात सुनकर पंकज और उसके बेटे ने हामी भरकर बूथ खरीदने का फैसला किया। विजय को बात आगे बढ़ाने के लिए कहा। विजय पर भरोसा करके बूथ लेने के लिए उन्होंने पेमेंट भी पूरी कर दी। आरोपी ने एग्रीमेंट टू सेल, पाॅवर ऑफ अटॉर्नी, एफिडेविट और विल के कागजात बनवाए। उन्होंने कई बार बूथ के मालिक से मिलवाने को कहा लेकिन उसने नहीं मिलवाया।
इसी दौरान उनको संबंधित बूथ के निरस्त होने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत आरोपी को इसके बारे में बताया तो उसने सरकार द्वारा फर्जीवाड़ा के कारण फैसला लिए जाने की बात कहकर सेक्टर-19 में बूथ दिलवाने की बात कही। सात लाख रुपये और देने पर दो बूथों के लाइसेंस मिलने की बात कही। पंकज ने सात लाख रुपये और दे दिए। विजय ने सेक्टर-19 के एक दुकान के फर्जी कागजात तैयार करवाकर कहा कि एक माह के भीतर दुकानों का कब्जा दिलवा देगा। इस बार भी आरोपी ने दुकान मालिक से नहीं मिलवाया।
विज्ञापन
कई माह बीतने के बाद जब पीड़ित ने दुकान का कब्जा दिलवाने के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसने 40 हजार रुपये की मदद मांगी तो उसने दे दिया। इसी बीच 2022 में सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में आग लग गई। इसके बाद रेहड़ी मार्केट की बूथों के अलॉटमेंट के दौरान उसने बूथ दिलवाने का भरोसा दिलवाया।
आरोपी ने कुछ दिन बाद दुकान में बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे लेकिन रसीद 5600 रुपये का दिया। बकाया रुपया घूस देने में खर्च होने की बात कही। आरोपी ने सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में बूथों की अलॉटमेंट में पीड़ित का नाम डलवाने और बूथ की कीमत के नाम पर 33 लाख रुपये और पीड़ित से ले लिया। रेहड़ी मार्केट में बूथ भी बन गए और अलॉट भी हो गए लेकिन पीड़ित को न तो सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में कोई दुकान मिली, न ही सेक्टर-19 रेहड़ी मार्केट में।
इसके बाद पीड़ित ने दुकान पर कब्जा दिलवाने को कहा तो आरोपी ने उसको अपनी बातों में उलझाकर 10 लाख रुपये और ठग लिए। कुल मिलाकर आरोपी ने रेहड़ी मार्केट में बूथ दिलवाने के नाम पर करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। हर बार बूथों के फर्जी कागजात बनवाकर बेवकूफ बनाता रहा। हारकर पंकज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।