फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   64 new bike to chandigarh police

टेक्नोलॉजी से लैस चंडीगढ़ पुलिस में नई 64 बाइक शामिल

Sat, 28 Sep 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
64 new bike to chandigarh police
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस शहर में सुरक्षा के मद्देनजर अब पहले से ज्यादा मजबूत होने जा रही है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पुलिस की चीता स्क्वॉड चप्पे-चप्पे पर पेट्रोलिंग करती हुई दिखेगी। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने होंडा कंपनी की नई 64 बाइक अपने स्क्वॉड में शामिल कर ली है। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार जल्द ही ये सारी बाइक जीपीएस से लैस हो जाएंगी। चीता स्क्वॉड से पुलिस अपने-अपने एरिया में नजर रखेगी। अगले कुछ दिनों में बाइक चीता स्क्वॉड को हरी झंडी दिखाकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और पुख्ता कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में इससे पहले 54 चीता स्क्वॉड बाइक हैं, जो रोजाना शहर के अलग-अलग सेक्टरों में गश्त करती रहती हैं, लेकिन अब जीपीएस से लैस बाइक शामिल होने पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। नई बाइक शामिल करने का मकसद क्राइम को रोकना है।
विज्ञापन

जीपीएस से होगा लैस
पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार नई बाइक पूरी तरह टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसमें जीपीएस लगाने की तैयारी चल रही है। अब कोई भी क्राइम स्पॉट आने पर उस एरिया में आसानी से बाइक पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी पहुंच सकेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब चंडीगढ़ पुलिस की चीता स्क्वॉड टीम जीपीएस से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैैफिक पुलिस में 10 बाइक होगी शामिल
इन बाइक को ज्यादातर बीट बॉक्स के पुलिसकर्मियों को सौंपा जाएगा ताकि एरिया में पहले से ज्यादा पेट्रोलिंग हो सके। सूत्रों की मानें तो 64 में से 10 बाइक ट्रैफिक पुलिस को सौंपी जाएगी। इससे वहां पर भी पुलिस पेट्रोलिंग और ज्यादा मजबूत होगी।
बीट सिस्टम होगा मजबूत
फेस्टिवल सीजन नजदीक आने पर पुलिस तैयारी में जुट र्गई है। सूत्रों की मानें तो दिवाली से पहले नई बाइक को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। इन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने बीट बॉक्स की पुलिस और थाने के एरिया में बाइक सौंपी जाएंगी ताकि क्राइम पर रोक लग सके।

कोट
शहर में पुलिस पेट्रोलिंग मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस में 64 नई बाइक को शामिल किया गया है। इसमें जीपीएस लगाने की तैयारी है। जल्द ही पुलिस इन पर पेट्रोलिंग करती नजर आएगी।
-नीलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed