{"_id":"5c69c258bdec22270f4fd501","slug":"61550434904-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी हुए लामबंद
विज्ञापन
तबादले के विरोध में लामबंद हुए कर्मचारी
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार करके किया गया तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासन ने तीन सीनियर असिस्टेंट का अलग-अलग विभागों में तबादला कर दिया है। अब तबादले के विरोध में विभागीय कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बाद भी ट्रांसफर कर दिया गया।
लॉ डिपार्टमेंट में तैनात सीनियर असिस्टेंट इंदू शर्मा को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी डिपार्टमेंट में ट्रांसफर किया गया है। सीनियर असिस्टेंट गुरविंदर सिंह को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी डिपार्टमेंट से इस्टेट ऑफिस और सीनियर असिस्टेंट जगविंदर सिंह को इस्टेट ऑफिस से लॉ डिपार्टमेंट में ट्रांसफर किया गया है।
प्रशासन के इन तबादला आदेशों का कर्मचारी शुरू से ही विरोध कर रहे हैं और इसके खिलाफ सांसद से लेकर स्थानीय बीजेपी और कांग्रेस नेताओं तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि कोर्ट में मामला जाने के बावजूद प्रशासन गलत ढंग से कर्मचारियों की ट्रांसफर कर रहा है।